हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 14.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 14.56 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज (32) पुत्र अफगेज, निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इंद्रानगर वार्ड नंबर-30, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें