सांसद अजय भट्ट के साथ जंतवाल गांव पहुंचीं भावना मेहरा, दिवंगत नेता को दी पुष्पांजलि

हल्द्वानी/भीमताल – उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को वह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ जंतवाल गांव पहुंचीं और दिवंगत नेता के आवास पर परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान भावना मेहरा ने स्वर्गीय जंतवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी पत्नी सावित्री जंतवाल, पुत्रियों उत्तरा और उर्वशी सहित अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

राजनीति और सामाजिक जीवन में योगदान रहेगा स्मरणीय

भावना मेहरा ने कहा कि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य और समाज के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें