नैनीताल – वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया। कैंची धाम, नैनीताल और भवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर तैनात किया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहकर यातायात को सुचारु रखने में जुटे हैं। यातायात प्लान देखकर ही निकलें पर्यटक नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम, नैनीताल और भवाली आने वाले श्रद्धालुओं एवं