लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को हल्दूचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सिंह दानू उर्फ मामा पुत्र विशन सिंह दानू, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 88/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह एवं कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।











