नैनीताल में चुनावी मशीनरी सक्रिय, 56 नोडल और 108 सहायक नोडल अधिकारी संभालेंगे मोर्चा

नैनीताल – आयुक्त,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशो व उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में रामनगर के हलदुआ फ़ॉरेस्ट चैकपोस्ट ,हलदुआ में 2 दर्जन से अधिक वाहनों का सुबह 5 बजे से जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थों दूध, पनीर, खोया,दही ,किराना आदि को लेकर सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तीन वाहनों से संदेह के आधार पर दूध पनीर व दही के 05 खाद्य नमूने लिए गए जिन्हें गुणवत्ता जाँच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोशाला भेजा जा रहा है विश्लेषण में मानकानुसार न पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
एक वाहन से 60 किलो पनीर व क्रीम पाए जाने पर उसका मौके पर प्राइमरी टेस्ट किया किया जो सही पाया उक्त वाहन से विस्तृत जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया। वही अन्य दो वाहनों से दूध दही व पनीर के नमूने लिए गए व दुग्ध कारोबार करने वाले व्यवसायी को सही ढंग से भंडारण करते हुए गुणवत्ता युक्त पनीर व अन्य दुग्ध खाद्य पदार्थ ही विक्रय करने के निर्देश दिए।
साथ ही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारी को लेकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी लगातार दे रहा है।
सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।
;खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,
;सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए;प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए;बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें;दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए एवं खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यवाही के दौरान टीम में वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान एवंअन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें