नन्हे छात्रों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ प्रेम और स्नेह दिखाया….

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में ग्रैंडपैरेंट्स डे का आयोजन उल्लास, स्नेह और भावनात्मक वातावरण के बीच किया गया। इस विशेष अवसर पर प्ले ग्रुप से नर्सरी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने नैतिक कहानियों पर आधारित नृत्य-नाटिकाएँ और लघु अभिनय प्रस्तुत किए, जिनमें दादा-दादी और नाना-नानी के साथ प्रेम, स्नेह और अटूट संबंध को दर्शाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीटा अग्रवाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने अपने संबोधन में दादा-दादी व नाना-नानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बच्चों के जीवन में अनुभव, प्रेम और मार्गदर्शन का अमूल्य स्रोत होते हैं। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन स्कूल की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें