दिवाली की आतिशबाजी से रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर टीम के पहुंचने से पहले लोगों ने बुझाई

काशीपुर – दीपावली की रात ग्राम निझरा स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में आतिशबाजी के दौरान रॉकेट घुसने से आग लग गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट की छत पर बने तीन हट आग की चपेट में आ गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे ग्राम निझरा स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से एक अग्निशमन यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रेस्टोरेंट की छत पर बने तीन हटों में आग लगी थी। फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निशमन टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

परमानंदपुर में मकान में लगी आग, लोगों ने खुद पाया काबू

इसी रात काशीपुर के परमानंदपुर क्षेत्र में एक मकान में आग लगने की सूचना भी अग्निशमन विभाग को मिली। फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें