दीपोत्सव पर अजय भट्ट का संदेश—हर घर में खुशहाली और हर जीवन में खुशियों का उजाला हो

हल्द्वानी – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव, आपसी एकता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से आलोकित रहे। साथ ही उत्तराखंड और देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें