विमला देवी हत्याकांड से दहला किशनपुर, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

रामनगर – रामनगर के ग्राम छोई स्थित किशनपुर क्षेत्र में देर रात 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर जताया शक

घटना के बाद मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरोपों की भी जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

बताया गया कि मृतका के चार बच्चे हैं। इस वारदात के बाद से किशनपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें