रुद्रपुर में सीएम धामी का जोर: निवेश और स्वच्छता दोनों पर फोकस….

रूद्रपुर – जिला मुख्यालय पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महापौर विकास शर्मा ने हैलीपैड पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 19 जुलाई को स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे उत्तराखण्ड निवेश उत्सव से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार दोपहर को हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड पहुंचे। यहां महापौर विकास शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के लोगों से सादगी के साथ मुलाकात की और निवेश उत्सव के आयोजन को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में रूद्रपुर नगर निगम को बड़ी सफलता मिलने पर महापौर विकास शर्मा को बधाई भी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन और उत्तराखण्ड निवेश उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होनंे अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मंच, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा घेरे, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मीडिया व्यवस्था और आपात चिकित्सा सेवाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें