हल्द्वानी में पत्रकारों की SSP से मुलाकात, सोशल मीडिया पर गलत प्रचार और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग**

हल्द्वानी – पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी क्षेत्र के पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सर्वेन्द्र बिष्ट (जिलाध्यक्ष) एवं भूपेंद्र रावत (जिला महामंत्री), श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड, नैनीताल जिला इकाई के नेतृत्व में पत्रकारों ने एक प्रार्थना पत्र/ज्ञापन एसएसपी को सौंपा।

ज्ञापन में कमल कफलटिया नामक व्यक्ति, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। पत्रकारों ने अवगत कराया कि उक्त व्यक्ति द्वारा खुद को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बुद्ध पार्क में एक प्रिंट मीडिया पत्रकार के साथ अभद्रता की गई और पत्रकारों एवं आम जनता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक वातावरण एवं पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा व्यक्तिगत लाभ एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक, अपमानजनक एवं असत्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे पत्रकारों की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पत्रकार यूनियन द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

▪️ भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

▪️ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

▪️ पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

इसके अतिरिक्त, पत्रकारों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने और प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स व्यक्तिगत लाभ और लोकप्रियता के उद्देश्य से पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक और असत्य सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे पत्रकारों की सामाजिक प्रतिष्ठा और मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पत्रकार यूनियन द्वारा प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखी गईं। इनमें ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करना और पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।

इस पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाना, अभद्रता करना या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों और अकाउंट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इसे प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें