दुर्गम क्षेत्र संतना चांदा में स्वास्थ्य शिविर ने 200 लोगों को दी चिकित्सा सुविधा….

रुद्रपुर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर के आदेश एवं नागरिक अस्पताल के सीएमएस डॉ. के.सी. पंत व डॉ. वी.पी. सिंह के निर्देशानुसार उड़ान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अति दुर्गम क्षेत्र संतना चांदा में लगाया गया, जहां ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम-बी से जुड़ी महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा पांडेय ने करीब 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं को माहवारी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

शिविर में नि:शुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। एएनएम पुष्पा ने निःशुल्क टीकाकरण किया, वहीं सीएचओ अंजलि ने शुगर जांच की। किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आरकेएसके काउंसलर विजेता पांडेय ने दी।

शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट अनीता, हीरा, राजेश्वरी, आशा फैसिलिटेटर धनु, एएनएम नीमा, गणेश सिंह, बीडीसी सदस्य सुरेश सिंह धोनी समेत स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के प्रति सजग रहने की अपील की।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें