नशे के खिलाफ कठोर कदम: हल्द्वानी में SOG‑कोतवाली टीम की बड़ी जीत, 3 तस्कर पकड़े….

हल्द्वानी – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र नशे के सौदागरों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलो अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

टीम ने फायर सर्विस से करीब 200 मीटर पहले मंडी बाईपास रोड हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आर्टिगा कार (UK04-TB-5996) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 1.975 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे तीन लोग शहर में तस्करी के इरादे से ला रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी ग्राम बेडचूला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल (उम्र 41 वर्ष)

सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा, निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) (उम्र 30 वर्ष)

हरीश सिंह पुत्र नर सिंह, निवासी ग्राम बेडचूला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल (उम्र 35 वर्ष)

बरामद की गई अवैध चरस:

नन्दन सिंह के पास से – 1.080 किलो

सौरभ मिश्रा के पास से – 476 ग्राम

हरीश सिंह के पास से – 419 ग्राम

कुल बरामदगी – 1.975 किलो अवैध चरस

अभियुक्तों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे गांवों से चरस इकट्ठा कर पर्याप्त मात्रा में होने पर इसे शहर में बेचने लाते हैं।

अपराधिक इतिहास:

नन्दन सिंह पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है –

एफआईआर संख्या 103/2024, थाना काठगोदाम

वर्तमान मामला – एफआईआर संख्या 252/2025, थाना हल्द्वानी, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज

गिरफ्तारी में शामिल टीम:

व०उ०नि० महेन्द्र प्रसाद (कोतवाली हल्द्वानी)

उ०नि० संजीत राठौर (प्रभारी, एसओजी)

उ०नि० प्रेमराम विश्वकर्मा (प्रभारी, चौकी मंडी)

का० ललित मेहरा (चौकी मंडी)

का० सन्तोष विष्ट (एसओजी)

का० अरुण राठौर (एसओजी)

का० भूपेन्द्र जेष्ठा (एसओजी)

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनावों के दौरान नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में निगरानी और सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें