पारंपरिक ऐपण कला के रंगों से सजा सरस मेला, जूनियर-सenior वर्ग के विजेता सम्मानित

हल्द्वानी – राष्ट्रीय सरस मेले में आयोजित ऐपण कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग में परी ने प्रथम, गुड़िया ने द्वितीय और सना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में डोली ने प्रथम, वारिसा ने द्वितीय तथा रवीना ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की गई। इस अवसर पर पारंपरिक ऐपण कला के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें