लोक भवन में महत्वपूर्ण मुलाकात, प्रशासनिक प्रशिक्षण पर हुई बातचीत

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान राज्यपाल ने अकादमी में संचालित प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सुशासन से जुड़ी पहल तथा लोकसेवकों के क्षमता संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने राज्यपाल को अकादमी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशासनिक सेवाओं में दक्षता और जनोन्मुखी कार्यशैली विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

राज्यपाल ने प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए लोकसेवकों की क्षमता वृद्धि और बेहतर प्रशासनिक कार्य संस्कृति विकसित करने पर बल दिया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें