वांछित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, वारंटी अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार सुबह दबिश देकर मो. शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद (45 वर्ष) निवासी लाइन नंबर-15, लाल मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 340/2020, मु.अ.सं. 324/2019 में धारा 379/511 भारतीय दंड संहिता तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 26 से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर वांछित चल रहा था। पुलिस ने वारंट की प्रति तामील कराने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल हेमचंद डालाकोटी एवं कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें