एनसीसी शिविर में व्यक्तित्व विकास के साथ आधुनिक तकनीक की सीख

घोड़ाखाल – सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित 79 यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर की गतिविधियां कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के निर्देशन में संपन्न हुईं।

दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कैडेटों को ड्रिल एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई।

शिविर में कैडेटों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से ड्रोन तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। पीआई स्टाफ ने ड्रोन के उपयोग, विशेषताओं एवं संचालन की जानकारी देते हुए कैडेटों को ड्रोन उड़ाने की प्रारंभिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया।

विशेष सत्र में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की काउंसलर मेघा जोशी ने “जेंडर सेंसिटाइजेशन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेटों को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक समतामूलक और विकसित समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार भी साझा किए। शिविर के माध्यम से कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, एडम अफसर लेफ्टिनेंट बी.आर. खंडका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार प्रदीप रोका सहित पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ मौजूद रहा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें