नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा पर खास नजर, पुलिस ने श्रद्धालुओं से की सतर्क रहने की अपील

नैनीताल – ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस बल मेला क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ लगातार मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल प्रमुख स्थानों पर लगातार मूवमेंट करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

मेला परिसर में पुलिस टीमों द्वारा अनाउंसमेंट और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि मेले में भीड़ के दौरान अपने पर्स, मोबाइल, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ में अकेला न छोड़ने की अपील की गई है।

पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार पैदल गश्त से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं के बीच भी सुरक्षा का भरोसा कायम किया जा रहा है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें