मौसम का अलर्ट, प्रशासन चौकन्ना; नैनीताल में राहत-बचाव तंत्र किया गया सक्रिय

नैनीताल – भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जुलाई (बुधवार) को जनपद नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल आवागमन बहाल किया जा सके।

डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने, अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने तथा तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) को पूरी तरह अलर्ट रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन और उपकरण पहले से तैयार रखे जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू की जा सके।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें