थाना मुखानी में लंबित आबकारी मामलों का निपटारा, न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम से जुड़े 51 मुकदमों में जब्त माल का न्यायालय के आदेश पर विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया।

पुलिस के अनुसार द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में थाना मुखानी में लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त अवैध शराब एवं अन्य माल का विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई निर्धारित नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

पुलिस ने बताया कि माल निस्तारण की प्रक्रिया माल निस्तारण समिति की देखरेख में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान समिति की मौजूदगी में जब्त सामग्री का विधिवत निस्तारण किया गया।

कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, तहसीलदार हल्द्वानी, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी न्यायालय के आदेशों के अनुरूप थानों के मालखानों में सुरक्षित रखे जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण जारी रहेगा, जिससे मालखानों में लंबित सामग्री का विधिसम्मत निपटारा सुनिश्चित होने के साथ न्यायिक प्रक्रिया भी और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें