खाली प्लॉट में भरा पानी बना हादसे की वजह, दो मासूमों की डूबकर मौत

काशीपुर – महादेव कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, महादेव कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी जमा हुआ था। इसी दौरान दो मासूम बच्चे वहां नहाने के लिए उतर गए। गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खुले और पानी से भरे गड्ढों एवं प्लॉटों को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें