ऑपरेशन प्रहार में एक और कामयाबी, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी अरविंद थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार फरार अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी एवं कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें