कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ अधिकारी कर रहे लगातार मॉनिटरिंग

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस एवं मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मेले की तैयारियों की निगरानी के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा लगातार मेला क्षेत्र, बैरियरों, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा केंद्रों तथा प्रमुख यातायात मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन एवं यातायात संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आईजी एवं एसएसपी ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों, शटल सेवा संचालन केंद्रों एवं बैरियरों पर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कैंची धाम मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक कार्ययोजना के तहत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें