शक्तिफार्म में दुखद घटना, 27 वर्षीय महिला की मौत से क्षेत्र में शोक

शक्तिफार्म (ऊधम सिंह नगर)। शक्तिफार्म क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-9 स्थित 12 फैमिली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सपना हाजरा (27 वर्ष) पत्नी गणेश हाजरा निवासी वार्ड नंबर-9, 12 फैमिली, शक्तिफार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सपना हाजरा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेज दिया है।

मृतका अपने पीछे नौ वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें