सौरभ बहुगुणा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सितारगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सितारगंज में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रामलीला ग्राउंड एवं पाई बाग में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, क्योंकि वृक्ष ही स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण का महत्व और अधिक बढ़ गया है। ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सितारगंज के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कर हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सतीश उपाध्याय, सभासद दीपक गुप्ता, वीणा साहू, दयानंद तिवारी, सुरेश जैन, राजू हरियाणवी, अजय भगत, साहब सिंह, बलवीर सिंह, सोनू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें