गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश

हल्द्वानी – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं भौतिक माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदियों में छोड़े जाने वाले जल को पूरी तरह शुद्ध एवं स्वच्छ बनाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं नियमित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर भी बल दिया।

बैठक में कैंचीधाम में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

विवेक राय ने सभी संबंधित विभागों को जिला गंगा समिति से संबंधित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन किया जा सके।

बैठक में सदस्य सचिव एवं प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राशि भूषण साह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि आयुष नेगी, पर्यावरण कार्यकर्ता चंदन सिंह नयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें