कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोध परंपरा को मिली नई ऊंचाई, प्रो. वीना पाण्डे सम्मानित

भीमताल – कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बनते हुए बायोटेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. वीना पाण्डे को विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से कुमाऊं विश्वविद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड और देश के शैक्षणिक एवं शोध जगत का गौरव बढ़ा है।

प्रो. वीना पाण्डे को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों, शोध प्रकाशनों तथा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर प्राप्त हुआ है। उनकी उपलब्धि वैश्विक स्तर पर भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा की पहचान को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

भीमताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना और विकास में प्रो. वीना पाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विभाग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में विभाग ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

विभाग ने देश के कई प्रतिष्ठित शोध संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए हैं, जिससे शोधार्थियों को अनुसंधान कार्यों में बेहतर अवसर और सहयोग प्राप्त हो रहा है। इससे विभाग की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिली है।

29 मई 2026 को जारी डिजिटल प्रमाणपत्र के माध्यम से प्रो. वीना पाण्डे को इस उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी प्राप्त हुई। इस सम्मान को विश्वविद्यालय के शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत सहित विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. वीना पाण्डे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें