स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम, एबीडीएम कार्यशाला आयोजित

हल्द्वानी – सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) उत्तराखंड की पहल पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल हेल्थ सेवाओं और एबीडीएम के क्रियान्वयन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी ने की। इस दौरान एबीडीएम उत्तराखंड की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने प्रतिभागियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर), हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज, स्कैन एंड शेयर, स्कैन एंड पे तथा एबीडीएम कंप्लायंट एचएमआईएस के उपयोग और क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली का विस्तार आवश्यक है तथा राज्य के विभिन्न जनपदों में मॉडल हेल्थ फेसिलिटी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एबीडीएम की पूरी प्रक्रिया, उसके उपयोग और लाभों के बारे में समझाया गया। बताया गया कि आभा आईडी के माध्यम से “स्कैन एंड शेयर” सुविधा का लाभ लेकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सरल तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एनआईसी प्रतिनिधि और विभिन्न अस्पतालों से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें