रुद्रपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, कोहिनूर स्पा सेंटर पर एएचटीयू की बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर – रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार, बुधवार देर रात एएचटीयू प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी ने अपनी टीम के साथ सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस को लंबे समय से इस स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिन्हें टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। उनकी पहचान रंपुरा निवासी विकास कुमार और सिंह कॉलोनी निवासी ओम विजय के रूप में हुई। वहीं काउंटर पर मौजूद स्पा संचालक हल्द्वानी निवासी हरीश साह को भी हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया। स्पा सेंटर के अंदर बने कमरों की जांच में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें