बाजपुर में आबकारी टीम अलर्ट मोड में, महेशपुरा चेकपोस्ट पर चेकिंग तेज

बाजपुर – अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को महेशपुरा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

यह अभियान माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय प्रवर्तन दल और क्षेत्र-04 बाजपुर की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान रोड चेकिंग कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई।

इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही राखी, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव शामिल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें