नैनीताल – जनपद नैनीताल के संविदा खेल प्रशिक्षकों ने उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला के प्रति आभार व्यक्त किया। दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके निजी आवास पर पहुंचा, जहां उन्होंने लंबित वेतन, प्रशिक्षण शिविरों के संचालन और अन्य समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्रुव रौतेला ने तत्काल अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक पत्राचार भी किया। उनके हस्तक्षेप के बाद 20 अप्रैल 2026 को संबंधित जिला क्रीड़ाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिससे प्रशिक्षकों को राहत मिली।
प्रशिक्षकों ने इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए पुनः ध्रुव रौतेला से मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विनय जोशी, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, महेश बिष्ट, अंकुश रौतेला, गोविंद लटवाल, सुरेश पांडे, आनंद देव, गोपाल सिंह, दिनेश रावत, उमेश रावत, भगवत मेर, सुनील कुमार, निलेश गुप्ता, तनुजा आर्य, रितिका जोशी, पूनम शिरोला, काव्या ठाकुर, राजेंद्र नेगी, त्रिलोक बिष्ट, संजय गेडा, राहुल सिंह, महेश फरतयाल, मनीष बर्मा, देवेंद्र भट्ट और जितेंद्र बिष्ट सहित कई प्रशिक्षक मौजूद रहे।









