स्कॉर्पियो-स्कूटी की जोरदार टक्कर, मौके पर गई तीन जानें….

हल्द्वानी\ रुद्रपुर– हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टांडा जंगल क्षेत्र के पास स्कॉर्पियो कार और स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जसपुर निवासी अनिकेत (20 वर्ष), हरिद्वार निवासी रोहन (22 वर्ष) और रामपुर निवासी आकाश (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों युवक सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर लौटने के बाद उन्हें अपना एक मोबाइल हल्द्वानी में छूटने की जानकारी मिली। इसी कारण वे देर रात करीब 12 बजे स्कूटी से दोबारा हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में स्कॉर्पियो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें