वर्दी का दुरुपयोग पड़ा भारी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा….

काठगोदाम – क्षेत्र में आर्मी की वर्दी का दुरुपयोग करने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक खुद को सेना में “मेजर” बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

जानकारी के अनुसार वॉकवे मॉल के पास सेना की वर्दी में एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर मेजर अजय पाठक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह अपनी पहचान से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।

पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना काठगोदाम ले गई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन (24 वर्ष) निवासी खटीमा बताया। जांच में सामने आया कि युवक सेना में भर्ती होना चाहता था, लेकिन असफल रहने के बाद उसने आर्मी की वर्दी पहनकर खुद को “मेजर” बताना शुरू कर दिया।

प्रथम दृष्टया वर्दी के दुरुपयोग और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे आर्मी इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियों द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें