खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी, संदिग्ध दवाएं सील….

देहरादून – कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर में सख्त अभियान चलाया। विभागीय टीमों ने क्लेमेंट्टाउन, प्रेमनगर और दून अस्पताल के आसपास स्थित कुल आठ मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री अभिलेख और डॉक्टर के पर्चे के आधार पर दवाओं की बिक्री की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री और निर्धारित नियमों के पालन की समीक्षा की।

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि विक्रय संबंधी सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें