ओवरलोड और खनन वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, कई पर कार्रवाई…. 

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने 22 फरवरी, रविवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत तीन सचल दल गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में खनन में लिप्त ओवरलोड भारवाहनों, बिना तिरपाल उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों तथा बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 19 वाहनों का चालान करते हुए 2 वाहनों को सीज किया गया। वहीं सितारगंज क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में 13 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त किच्छा–पुलभट्टा क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी रमेश कुमार सुनेजा द्वारा रात्रि में नशे की हालत में वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

सहायक संभागीय अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भविष्य में भी ओवरलोड, खनन में संलिप्त एवं मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें