लोकप्रिय शिक्षक और विचारक प्रो. राजेंद्र कुमार की स्मृति में जुटे साहित्यकार….

रुद्रपुर – वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक, कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. राजेंद्र कुमार की स्मृति में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में एक श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें लोकप्रिय शिक्षक, सांस्कृतिक कर्मी और जनआंदोलन से जुड़े संवेदनशील चिंतक के रूप में याद किया।

गौरतलब है कि डॉ. राजेंद्र कुमार का 16 जनवरी को निधन हो गया था। उनकी स्मृति में 15 फरवरी की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रो. राजेंद्र कुमार उन साहित्यकारों में रहे जो जनजीवन से गहरा जुड़ाव रखते हुए शांत और निरंतर सृजन कर्म में सक्रिय रहते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन के दौरान उनका विद्यार्थियों से मित्रवत संबंध रहा और वे साहित्य-संस्कृति के क्षेत्र में जनपक्षधर सक्रियता के लिए जाने जाते थे।

कार्यक्रम के दौरान उनके लेखों और चयनित कविताओं का पाठ भी किया गया, जिनमें उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदनशीलता की झलक दिखाई दी। वक्ताओं ने उन्हें साहित्यिक अभिभावक, संपादक, अदम्य जिजीविषा से भरपूर व्यक्तित्व और समतामूलक समाज के पक्षधर चिंतक के रूप में स्मरण किया। साथ ही उनके विचारों और सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

चर्चा में वरिष्ठ साहित्यकार शंभू पांडे शैलेय, ऊषा टम्टा, डॉ. राजेश प्रताप सिंह, प्रो. भूपेश कुमार सिंह, पत्रकार असलम कोहरा, शिक्षक संदीप कुमार, अंजार अहमद, महेंद्र राणा, धीरज जोशी, हरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल ने किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

पॉक्सो केस में सजा काट चुका आरोपी फिर पकड़ा गया, हथियार बरामद…. हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर 60 वर्षीय मोबिन खान को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे, कुल 17 कारतूस तथा AK-47 में इस्तेमाल होने वाला 7.62 मिमी का एक कारतूस मिला। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हथियारों को घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखा हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा काट चुका है और शिक्षा विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है। परिजनों ने भी बताया कि वह अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें डराता-धमकाता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया। उसकी मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।