चोरगलिया में पुलिस की बड़ी कामयाबी, डंपर बैटरी चोर गिरफ्तार….

हल्द्वानी/नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई डंपर की बैटरी भी बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 लालकुआं निवासी नाजिम पुत्र तस्लीम खान ने थाना चोरगलिया में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके डंपर से बैटरी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 10/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक नीशू गौतम को सौंपी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेखाल खत्ता को जाने वाले कच्चे मार्ग से आरोपी आदित्य कुमार उर्फ विक्की (25) पुत्र रमेश लाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक डंपर बैटरी बरामद की है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक नीशू गौतम, अपर उप निरीक्षक मनजीत सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह तथा कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें