परीक्षा पे चर्चा में सीएम धामी ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का संदेश….

देहरादून – प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूली परीक्षा कोई चुनौती नहीं, बल्कि जीवन में परिपक्व होने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण से जुड़ा हुआ है। यह कार्यक्रम अब केवल एक संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश छात्रों को यह समझाता है कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा जरूर है, लेकिन पूरा जीवन नहीं। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने, सकारात्मक सोच रखने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रेरणादायक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Pelli Poola Jada Accessories

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें