देहरादून – उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे।
तीनों नेता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन वीआईपी नेताओं के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर उनके कार्यक्रम स्थलों तक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
माना जा रहा है कि दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में विकास कार्यों, प्रशासनिक विषयों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में सहयोग करें।











