कोटद्वार में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उठाए लंबित मुद्दे….

कोटद्वार – गढ़वाल अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत की। ज्ञापन में एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती में आरक्षण, टीईटी बाध्यता समाप्त करने, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, छात्रवृत्ति की सरलीकरण, और कोटद्वार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन का निर्माण सहित कुल 21 बिंदुओं की मांगें रखी।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से स्थानांतरण प्रक्रिया को शून्य न करने, प्राथमिक शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण की पहल करने, अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को गोल्डन कार्ड योजना का लाभ देने, और पंजीकृत शिक्षक संगठनों को मान्यता एवं प्रतिनिधित्व प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश राठी, प्रांतीय संरक्षक डॉ. सोहन लाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने इस संवाद को सफल बनाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के लिए विधायक लैंसडौन दलीप रावत, मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और पार्षद अमित नेगी का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात से एससी/एसटी शिक्षक समुदाय की कई लंबित समस्याओं को हल करने की उम्मीद जगी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें