प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी-शास्त्री जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा अभियान….

रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसी सिलसिले में शनिवार को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भारत भूषण चुघ बरा मंडल के गांव सरकड़ा पहुंचे और कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़ी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के हर वर्ग को सशक्तिकरण और समर्पण के भाव से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है। सेवा पखवाड़ा केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकों को भी यह संदेश देता है कि सभी मिलकर शहर, प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

चुघ ने बताया कि अभियान के दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी, पुस्तक वितरण, नमो मैराथन दौड़, दिव्यांग विशिष्ट सम्मान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत अभियान भी चलाए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए चुघ ने कहा कि वे वृद्धजनों, अनाथों, गरीबों और दिव्यांगजनों की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि सेवा पखवाड़ा अभियान सार्थक हो सके।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सत्यवान, उपाध्यक्ष सेवाराम आर्य, चंद्रपाल गंगवार, नसीम खान, परमजीत सिंह, अहमद हुसैन, पुष्पेंद्र सिंह, सलीम अहमद, गुरविंदर सिंह, सुख चैन सिंह, राम सिंह, रमेश बाबा, रक्षपाल सिंह, राशिद खान, यूनिस खान, फुरकान खान, जसवीर सिंह, तस्लीम खान, चंद्रशेखर, समीर खान, लालता प्रसाद, मनजीत सिंह और जसवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राम सिंह गिल ने किया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें