सड़क से बदलेगी गांव की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बाजार तक आसान रास्ता

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कालाआगर-धुरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नवनिर्मित कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बसे गांवों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग के अभाव में उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवहन पर अधिक खर्च होने से किसानों की आय भी प्रभावित होती थी। अब सड़क बनने से खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा और फल, सब्जियां व अन्य कृषि उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंच सकेंगे।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मोटर मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराई गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज इसका लोकार्पण किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

मोटर मार्ग के लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम लोगों का जीवन काफी आसान हो जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें