नारी सशक्तिकरण को मिला नया संबल, ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में उमड़ी महिलाओं की भीड़

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल की ओर से विधानसभा हल्द्वानी क्षेत्र में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 300 महिलाओं को सम्मानित कर उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राशि जैन ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधायक मोहन बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में दीपेंद्र कौशियारी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण खड़ायत, तारा पांडे, कंचन भट्ट, रीना भट्ट, आनंदी, बबीता चंदोला सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें