भवाली – जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 60 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान संतोष कुमार (31 वर्ष) पुत्र बलिराम, निवासी गंगोरी, पोस्ट सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में की है।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल रमेश कुमार तथा कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।












