रामपाल सिंह और कैप्टन गंभीर धामी का सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र

रुद्रपुर – उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह तथा उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) का पूर्व सैनिक लीग द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मेट्रोपोलिस सोसायटी में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा दोनों अनुभवी व्यक्तित्वों को सौंपे गए दायित्व उनके जनसेवा, सामाजिक योगदान एवं समर्पण का सम्मान हैं।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। ऐसे में इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी एवं जनसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों की नियुक्ति प्रदेश के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

अपने संबोधन में रामपाल सिंह ने पूर्व सैनिक लीग एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिक लीग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर बी.एस. नेगी, खड़क सिंह खड़का, कैप्टन आत्मा सिंह, शंकर सिंह पटवाल, पीयूष भाटिया, गिरधर सिंह, अश्वनी पांडे, त्रिलोक सिंह नेगी, योगेश वर्मा, जीवन सिंह, धर्म सिंह बिष्ट, विजय गिरी, बलराम सिंह, मनीष पांडेय, हरीश चौधरी सहित अनेक पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें