आईजी और मंडलायुक्त की मुलाकात, सुशासन और सुरक्षा पर बनी रणनीति

नैनीताल – कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान मंडल में कानून व्यवस्था के बेहतर संचालन, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष चर्चा की गई।

आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर तत्परता के साथ कार्यवाही की जाएगी।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने भी प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभागों का आपसी तालमेल आवश्यक है।

भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कुमाऊं मंडल में सुशासन, सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें