हल्द्वानी में 20 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रानगर फाटक क्षेत्र से साहिल उर्फ जुनैद पुत्र रईस गद्दार निवासी मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन और 10 एविल फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

इस मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 80/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

▪️ आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • FIR संख्या 166/18 धारा 379/411/414 IPC
  • FIR संख्या 63/23 धारा 379/411 IPC

▪️ पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद
  • कांस्टेबल सुनील कुमार

नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें