कालाढूंगी में पहली बार ऑनलाइन वाहन नीलामी, पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी

कालाढूंगी/नैनीताल – नैनीताल पुलिस ने पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोतवाली कालाढूंगी में सीज वाहनों की नीलामी पहली बार Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सफलतापूर्वक संपन्न कराई।

यह नीलामी माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हल्द्वानी के आदेश दिनांक 23-03-2026 के अनुपालन में तथा एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित समिति द्वारा कराई गई।

समिति में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी (अध्यक्ष), क्षेत्राधिकारी रामनगर (सदस्य), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी (सदस्य) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी शामिल रहे।

नीलामी में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज 33 वाहन तथा 01 लावारिस वाहन सहित कुल 34 वाहनों को शामिल किया गया। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से GeM पोर्टल के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें RVSF में पंजीकृत 03 कंपनियों ने भाग लिया।

नीलामी की शुरुआत ₹1,21,600/- की बोली से हुई, जो अंतिम रूप से V. Ventures कंपनी के पक्ष में ₹2,22,887.84/- पर संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में ऐसी नीलामी स्थानीय स्तर पर मौखिक बोली के माध्यम से की जाती थी, जिससे अपेक्षाकृत कम राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन इस बार पहली बार ऑनलाइन GeM पोर्टल के माध्यम से नीलामी कराकर न केवल प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

यह पहल पुलिस प्रशासन में डिजिटल पारदर्शिता और आधुनिक प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नीलामी प्रक्रिया में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, मालखाना मोहर्रिर हे0 का0 ललित बिष्ट, हेड मोहर्रिर हे0 का0 हरवंश सिंह राणा, का0 तेजपाल सिंह, का0 जीवन चन्द्र पाण्डेय, महिला का0 अंजु।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें