पनियाली जंगल से पकड़ा गया बाघ ढेला रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट….

हल्द्वानीपनियाली के जंगल से ट्रैंकुलाइज किए गए बाघ को वन विभाग ने ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। साथ ही बाघ के आदमखोर होने की पुष्टि के लिए उसके बाल और खून के नमूने जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पनियाली क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान मंगलवार रात टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। इसके बाद बाघ को सुरक्षित तरीके से रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

वन विभाग ने पकड़े गए बाघ के बाल और खून के नमूने लिए हैं। साथ ही जिन महिलाओं की मौत हुई थी, उनके नमूनों को भी जांच के लिए देहरादून की प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिलाओं पर हमला करने वाला यही बाघ था या कोई अन्य वन्यजीव।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें