पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, टिहरी झील महोत्सव का भव्य आगाज….

टिहरीउत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिहरी झील में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कॉलोनी पहुंचकर महोत्सव का उद्घाटन किया और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिहरी झील में 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला यह लेक फेस्टिवल प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियां और जल क्रीड़ाओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें